रानी बाजार दुर्गा पूजा समिति ने रोहित यादव को गुलदस्ता देकर किया स्वागत

KATRAS | कतरास के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालो में राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष रोहित यादव का शनिवार को स्वागत किया गया. कतरास जीएनएम दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित नव पत्रिका के पूजा अर्चना को लेकर निकली गयी भव्य शोभायात्रा में श्री यादव ने भाग लिया. जहां कमेटी के लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. वहीं रानी बाजार पहुंचने पर रानी बाजार दुर्गा पूजा समिति के सचिव मानसिंह एवं हरिवंश लाल गंभीर उर्फ मधु ने रोहित यादव को गुलदस्ता देकर स्वागत किया.श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति तिलाटांड कतरास पहुंचने पर कमेटी के कमलेश सिंह,मुन्ना सिद्दीकी, राहुल राय,सोनू शर्मा आदि ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया. कतरास तिलाटांड स्थित शिव मंदिर में रोहित यादव ने पूजा अर्चना की एवं मंदिर के विकास के लिए हर संभव मदद करने की बात कही.मंदिर में आयोजित पूजा अर्चना में भाग लिया. मंदिर कमेटी के लोगों ने उनका अभिनंदन कर स्वागत किया.मौके पर कतरास प्रेस क्लब के अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान, पप्पू दुबे, बबलू सिंह, पन्ना राय, विशाल कुमार , ऋषभ कुमार ,रोहित राय, कमलेश सिंह, सूरज कुमार, दीपक सिंह, आदि उपस्थित थे.


Policiano llama a sus criados,e pide de vestir,ラブドール リアル