Katras News: भाजपा कतरास मंडल के सहसंयोजक हरेंद्र सिंह का निधन, संगठन में शोक की लहर

Katras News

Katras News

Katras News: अशर्फी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Katras News: भारतीय जनता पार्टी कतरास मंडल के सहसंयोजक हरेंद्र सिंह का निधन हो गया। वे सलारपुर 8 नंबर, पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप निवास करते थे। अशर्फी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

भाजपा मंडल में शोक की लहर

हरेंद्र सिंह के निधन से भाजपा कतरास मंडल में गहरा शोक व्याप्त है। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है।

मंडल मीडिया प्रभारी ने जताया शोक

भाजपा कतरास मंडल के मीडिया प्रभारी मुकेश झा ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उनके असामयिक निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।

भगवान से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।