Katras News: गुहीबांध में प्रोफेसर अबुल फराह के सौजन्य से भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें कतरास और आसपास के सैकड़ों रोजेदारों एवं अन्य समुदायों के लोगों ने भाग लिया। इस पावन अवसर पर सभी रोजेदारों ने रोजा खोलकर अल्लाह की इबादत की और समाज में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी।
भाईचारे का अनूठा संगम
इफ्तार पार्टी में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें हरिप्रसाद अग्रवाल, मो. शहाबुद्दीन, विनय सिंह, अशोक प्रकाश लाल, प्रभात मिश्रा, मुन्ना सिद्दीकी, जावेद रजा, आमिर खान, पत्रकार मो. मुस्तकीम, मो. सिराज, मो. कैसर, मो. अफसर उर्फ छोटू, अधिवक्ता तैयब अली, एनुल हक, प्राचार्य मो. सिराज, मो. हसन मास्टर, प्रो. श्याम सुंदर शर्मा, उदय प्रताप सिंह उर्फ बच्चा बाबू, शौकत अली, शौकत खान, अमीर रईस, मो. आलम और प्रेस क्लब कतरास के महासचिव विनय वर्मा सहित कई अन्य प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।
सामाजिक एकता का संदेश
इस अवसर पर प्रोफेसर अबुल फराह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में प्रेम और सौहार्द को बढ़ाने का कार्य करते हैं। प्रेस क्लब कतरास के महासचिव विनय वर्मा ने कहा कि कोई भी त्यौहार खुशियों का संदेश लेकर आता है, और इसे मिलजुल कर मनाने से समाज में एकता और प्रेम बढ़ता है। अशोक लाल ने भी दावत-ए-इफ्तार को आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया, जबकि प्रभात मिश्रा ने कहा कि समाज को अमन-चैन और सौहार्द के साथ रहना चाहिए।
यह इफ्तार पार्टी विभिन्न समुदायों को जोड़ने और परस्पर सहयोग एवं सौहार्द को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनी।
