Katras News: 4 अप्रैल 2025 को डॉ. शिवानी झा के जन्मदिवस के अवसर पर आर्य व्यायाम मंदिर कतरास और समर्पण – एक नेक पहल के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेरणादायक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में कुल 51 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद (SNMMCH) के ब्लड बैंक को सौंपा गया।
🪔 दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शिविर का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत रूप से दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस सम्माननीय क्षण में डॉ. टी. आर. राय, डॉ. विश्वनाथ चौधरी, डॉ. शिवानी झा, विजय कुमार झा, अनंत श्री कृष्णा, डॉ. नेहा प्रियदर्शनी, मनीषा मीनू, डॉ. धीरज चौधरी और दीपेश चौहान ने मिलकर दीप प्रज्वलित किया।
ये भी देखें:
https://youtube.com/shorts/O4WCs2YjyII?si=SY4wMiVx1eWGg-8G
🩸 युवाओं ने दिखाई बढ़-चढ़कर भागीदारी

शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान के प्रति जागरूकता और समर्पण की भावना देखते ही बनती थी।
SNMMCH ब्लड बैंक के सुपरिंटेंडेंट डॉ. बृज किशोर पांडे ने कहा:
“हमें 51 यूनिट ब्लड प्राप्त हुआ है जो थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोग में लाया जाएगा। हम डॉ. शिवानी झा और उनकी टीम को धन्यवाद देते हैं और आशा करते हैं कि भविष्य में भी ऐसे शिविर लगते रहेंगे।”
🗣️ डॉ. शिवानी झा ने युवाओं को किया प्रेरित

इस अवसर पर डॉ. शिवानी झा ने कहा:
“मेरा उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था। मैंने 25 से 30 यूनिट का लक्ष्य रखा था, लेकिन हमारे युवाओं ने 51 यूनिट ब्लड देकर इसे खास बना दिया। हर स्वस्थ व्यक्ति को तीन महीने में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।”

डॉ. झा ने आर्य व्यायाम मंदिर, समर्पण और अपने स्टाफ को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनके जन्मदिन को यादगार बना दिया।
🏅 रक्तदाताओं को मिला सम्मान

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी 51 रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण-पत्र और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।
👥 विशेष उपस्थिति और आयोजन में भागीदारी

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
- आर्य व्यायाम शाला के संस्थापक सह महासचिव गुरुजी दुर्गाराम,
- सचिव रणधीर बर्मन, संगठन सचिव दीपक गुप्ता,
- उदय सिंह, विनय सिंह, कृष्णा अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता,
- गौतम मंडल, शंकर चौहान, राणा प्रताप चौहान,
- डॉ. विनय कुमार, राज गोस्वामी, डॉ. मधुबाला, अंकित राजगड़िया,
- धीरज कुमार सिंह, मुन्ना झा, जयकांत प्रसाद सिंह, वीरेंद्र यादव,
- छोटेलाल गोप, राकेश कुम्हार, सोनी देवी, सुमन गोस्वामी,
- गीता देवी, सुनीता देवी, अविनाश कुमार, गोलू, समीर चक्रवर्ती,
- सक्षम गुप्ता, मयंक कुमार गुप्ता, विशाल कुमार रवानी, अक्षय कुमार वर्मा आदि।
🤝 आयोजन की सफलता में इन संस्थाओं का रहा सहयोग
इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में आर्य व्यायाम मंदिर कतरास, समर्पण – एक नेक पहल और श्री कृष्णा मातृ सदन, रानी बाजार कतरास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रक्तबीर के नाम इस प्रकार है:-

- राजीव कुमार सिंह
- अभिनव कुमार रवानी
- कृष्ण कुमार
- गौतम कुमार मंडल
- राकेश कुमार
- वीरेंद्र यादव
- छोटू कुमार यादव
- डॉ नेहा प्रियदर्शनी
- डॉ धीरज चौधरी
- विकास कुमार दुसाद
- आकाश कुमार
- संतोष कुमार यादव
- सागर कुमार साव
- सोहन कुमार विश्वकर्मा
- विकास कुमार भुईया.
- अश्विनी कुमार दुबे
- राजवर्धन सिंह
- राजीव रंजन सिंह
- महेश भुईया.
- अनिल कुमार रविदास
- दीपक कुमार झा
- जयप्रकाश कुमार वर्मा
- कर्ण कुमार
- संजीत कुमार पाल
- किशन कुमार
- अक्षय कुमार वर्मा
- विशाल कुमार रवानी
- सक्षम गुप्ता
- मयंक कुमार गुप्ता
- धर्म कुमार रोहित वाल
- अजीत दुबे
- नीतीश कुमार
- नीरज कुमार सिन्हा
- धीरज कुमार सिंह
- राजू कुमार दास
- रोशन कुमार सिंह
- मनोज कुमार गंभीर
- सूरज बेलदार
- मुकेश कुमार केसरी
- राजा कुमार
- सुब्रतो नंदन
- ललन झा
- दीपक कुमार गुप्ता
- रणधीर बर्मन
- राणा प्रताप चौहान
- संजय सिंह
- रथिन चक्रवर्ती
- आशीष केसरी
- अमन भारती
- सूरज प्रकाश सिंह
- अनंत श्रीकृष्णा