कचरा डंप के विरोध में रघुनाथपुर में आमसभा

BALIYAPUR | रघुनाथपुर मौजा में धनबाद नगर निगम का प्रस्तावित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना के खिलाफ बुधवार को गांव के हरि मंदिर प्रांगण मे आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में रघुनाथपुर के अलावा अगल-बगल गांवों के सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए। सभा के मुख्य अतिथि टुंडी के  विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि सरकार में रहते हुए भी उन्होंने गलत का हमेशा विरोध करता रहा। उन्होंने ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि अगर ग्रामीण इस मुद्दे पर आंदोलनरत है तो वे भी उनके साथ हैं। विधायक श्री महतो ने कहा कि बिना संघर्ष के कुछ नहीं होता। रघुनाथपुर गांव के लोग अगर नगर निगम के इस योजना के खिलाफ है तो वे भी आंदोलन में  रहकर ग्रामीणों के कंधों से कंधे मिलाकर ग्रामीणों के साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में किए जा रहे कार्यों की जानकारी लोगों को दी। सभा को संबोधित करते हुए मासस के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि गांव में सार्वजनिक स्थल सार्वजनिक कार्यों एवं पशुपालन के लिए छोड़ा गया है। अब ऐसे सार्वजनिक स्थलों को अगर मिटा दिया जाए तो ग्रामीणों को दिक्कतें होगी। इसके लिए ग्रामीणों को एकजुट होकर नगर निगम के इस प्रस्ताव के विरुद्ध आंदोलन तेज करने की बातें कहीं।  इसके लिए एकजुट रहने की जरूरत बताया। वही सभा को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी ने ग्रामीणों के समर्थन में आंदोलन के साथ रहने की बातें कहीं। सभा को संबोधित करने वालों में प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, जिप सदस्य संजय महतो, मुखिया बीडी  महतो, श्वेता कुमारी, सोहन सोरेन के अलावे चंडी चरण देव, भाजपा नेता संतलाल प्रमाणिक, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, अंजली देवी, प्रभारी मुखिया प्रतिमा दे

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

2 thoughts on “कचरा डंप के विरोध में रघुनाथपुर में आमसभा

  1. Hello everyone! Try qq777n.com – trusted casino site with real money games. Get welcome bonus. Open now and win real money. Have fun!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *