कतरास में धूमधाम के साथ मनाया गया मां मथुरासानी पूजनोत्सव, देखते ही बन रहा था मां का अलौकिक दरबार, संध्या भजन में झूमे श्रद्धालु, सैंकड़ों लोगों ने चखा महाप्रसाद का स्वाद

कतरास : स्थानीय माहुरी समाज के सौजन्य से मां मथुरासानी पूजनोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। राजगंज रोड स्थित माहुरी समाज भवन में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। सर्वप्रथम मां मथुरासिनी की पूजा अर्चना पंडित शुभेंद्र शास्त्री और उमानाथ पाठक के द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में अरविंद प्रसाद सेठ व उनकी धर्मपत्नी मीरा देवी और सुधीर कन्धवे व उनकी धर्मपत्नी सोनी कन्धवे थे। मां की पूजा अर्चना और आरती के बाद लगभग 41 स्वजातीय बंधु के द्वारा महाप्रसाद का भोग लगाया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। विशेष आकर्षण के रूप में मां का अलौकिक दरबार सजाया गया था।दोपहर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। नवीन झांकी के कलाकारों ने संध्या भजन का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य रूप से निवर्तमान पार्षद विनायक गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, शालिनी सेठ, नीरज गुप्ता, दिलीप गुप्ता, संजय गुप्ता, रजनीश सेठ, संदीप गुप्ता, सौरभ भदानी, बीनू गुप्ता, कविता गुप्ता, रुचि गुप्ता, शिखा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रौनक गुप्ता, रोहित गुप्ता, राजेश गुप्ता, विशाल गुप्ता, दीपांशु गुप्ता, रजनी गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोज राम गुप्ता, रमीत गुप्ता, शत्रुघन राम गुप्ता, प्रकाश गुप्ता,अवधेश गुप्ता, बाल गोविंद राम गुप्ता, उमेश गुप्ता, विकास गुप्ता, सोनू गुप्ता, मधुकर गुप्ता एवं समाज के समस्त स्वजातीय बंधु शामिल थे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

One thought on “कतरास में धूमधाम के साथ मनाया गया मां मथुरासानी पूजनोत्सव, देखते ही बन रहा था मां का अलौकिक दरबार, संध्या भजन में झूमे श्रद्धालु, सैंकड़ों लोगों ने चखा महाप्रसाद का स्वाद

  1. Работа по программе строится последовательно: сначала зависимый признает болезнь и перестает объяснять употребление внешними обстоятельствами, затем переходит к самоанализу, разбору поступков, исправлению ошибок и формированию новых привычек. Каждый шаг помогает не перескакивать через сложные темы, а идти по понятной системе, где лечение зависимости связано с ответственностью, готовностью к изменениям и отказом от прежних оправданий.
    Детальнее – [url=https://reabilitaciya-12-shagov-moskva13.ru/]programma-12-shagov-dlya-sozavisimyh-samostoyatelno[/url]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *