Lebanon Blast News | लेबनान में हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के पेजर में हुए ब्लास्ट के बाद इस बार वॉकी-टॉकी और घरों के सोलर सिस्टम को निशाना बनाया गया है। इस ब्लास्ट में कम-से-कम 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 300 से ज्यादा घायल हो गए। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि हिज्बुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वॉकी-टॉकी में बुधवार दोपहर को लेबनान के दक्षिण और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में विस्फोट हुआ। एक ब्लास्ट तब हुआ जब पेजर ब्लास्ट में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक वॉकी-टॉकी फट पड़ा। वॉकी-टॉकी में हुए ब्लास्ट का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें अंतिम संस्कार के समय काफी भीड़ देखी जा सकती है। इसी दौरान, एक अचानक ब्लास्ट होता है, जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन जाती है। यह धमाका वॉक-टॉकी में हुआ है। पेजर्स की तरह इन डिवाइस को भी पांच महीने पहले ही खरीदा गया था। ज्ञात रहे कि एक दिन पहले ही लेबनान में कई जगह हिज्बुल्लाह के लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पेजर अचानक फट गए थे। इसमें ब्लास्ट होने की वजह से हर ओर अफरातफरी मच गई। इस हमले में कम-से-कम 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 2700 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस हमले के पीछे इजरायल का हाथ होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक इजरायल ने इसे स्वीकार नहीं किया है और इजरायली सेना ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
Related Posts
NEW DELHI : ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…’, जर्मन सिंगर ने गाया भजन, फैन हुए लोग बोले : इनमें भी राम बसते हैं
जर्मनी की सिंगर कैसेंड्रा मे स्पिटमैन’राम आएंगे’ गाती हुई नजर आ रही हैं. उनके इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके गाने पर प्रतिक्रिया भी दी है. एक यूजर ने कहा कि इनमें भी राम बसते हैं. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जय श्री राम’. एक अन्य यूजर ने लिखा, भगवान राम आप पर अपनी कृपा बनाए रहें.
Internation Diplomacy | बाइडेन ने पीएम मोदी के कंधे पर हाथ रख, कहा- चुनाव के बाद भी बना रहेगा क्वाड
Internation Diplomacy | क्वाड समिट के बाद चारों नेताओं ने कैंसर मूनशॉट कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां पीएम मोदी ने…
हॉकी खिलाडि़यों ने चीन में लहराया तिरंगा | भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खिताब पर जमाया कब्जा
हॉकी खिलाडि़यों ने चीन में लहराया तिरंगा | भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खिताब पर जमाया कब्जाफाइनल मुकाबले…