Tuesday, May 14, 2024
HomeझरियाLok Sabha Election 2024: मैं राम भक्त हूं, जो कहता हूं वो...

Lok Sabha Election 2024: मैं राम भक्त हूं, जो कहता हूं वो पूरा करता हूं, धनबादवासियों की सेवा में रहूंगा तत्पर:ढुल्लू माहतो

भाजपा OBC मोर्चा धनबाद नगर के तत्वाधान में सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

धनबाद: भारतीय जनता पार्टी ओ.बी.सी मोर्चा धनबाद नगर के तत्वाधान में झरिया लालबाजार स्थित श्री श्याम प्रभु भवन में समाजिक सम्मेलन कार्यकर्म का आयोजन किया गया। कार्यकर्म की अध्यक्षता भाजपा धनबाद नगर ओ.बी.सी मोर्चा के अध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी ने किया। कार्यकर्म में मुख्य अतिथि के रूप में ओ.बी.सी मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव उपस्थित रहे। वही विशेष अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह एव धनबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो उपस्थित रहे। कार्यकर्म में मौजूद भारतीय जनता पार्टी ओ.बी.सी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागनी सिंह को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया।

वही सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागनी सिंह ने कहा की पूरे विश्व में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने हर एक कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। यही कारण है की भाजपा का हर कार्यकर्ता एक सूत्र एक बंधन में बंधा हुआ है। कांग्रेस ने देश में 70 सालों राज किया जो काम उन्होंने 70 वर्षो में नहीं किया उसे हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षो में कर दिखाया। अयोध्या में प्रभु श्री रामलला जी का भव्य मंदिर, कश्मीर से धारा 370 इसका उदाहरण है। विरोधियों को कुछ समझ में नहीं आ रहा हे की किस प्रकार विरोध करे। मोदी लहर में विरोधियों के हाथ पांव फूल गए है यही कारण है की अब भाजपा विरोधी ताकते घमंडिया गठबंधन बना कर अनर्गल बयान दे रहे है। इनके लोग बारह महीने घरों में बैठकर सोशल मीडिया में दुष्प्रचार कर रहे हैं लेकिन इन्हें यह नहीं मालूम की भाजपा का हर कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर तपती धूप में मोदी के विकसित भारत बनाने के सपनो को साकार बनाने में लगा हुआ है।

पिछले चार सालों से झारखंड में जो भ्रष्टाचार, लूटखसूट, रंगदारी, महिलाओं व गरीबों के साथ भेदभाव की जो गाथा लिखी गई है उसे जनता भूल नहीं सकती। लोकसभा चुनाव हो या आने वाला विधानसभा चुनाव झारखंड की जनता इसका जवाब अपने वोट के माध्यम से देगी। यही कारण है की हम सब को एकसाथ मिलकर भाजपा धनबाद लोकसभा प्रत्याशी बड़े भाई ढुल्लू महतो को ऐतिहासिक जीत दिला कर दिल्ली पहुंचना है।वहीं धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2024 तक कुल दश वर्षों के कार्य काल के दौरान अपने पीछे छः घंटे की समय देने का काम किया। बाकी समय देश की एक सो चालीस करोड़ जनता की सेवा में समर्पित कर दिया, जिन्होंने सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ जाती धर्म से उपर उठकर देश की जनता को सेवा करने का काम किया है। जिसका परिणाम स्वरूप ही अबकी बार चार सो पार के नारा पुरे देश में गुंज रही है।

महतो ने कहा कि अगर तिसरी बार केंद्र में मोदी जी नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनती है तो अबतक जितने भी विकास के कार्य हुए हैं वह मात्र एक टेलर थी बाकी का पिक्चर वर्ष 2024 मे भाजपा की सरकार बनते ही शुरु होगी इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अभी से ही रोड मैप की तैयारी में जुट गए हैं। अब वो दिन दूर नही है जब हमारा देश विस्व गुरु बनेगा इसके लिए कोई भी ताकत नहीं रोक पाएगी। इसके लिए एक सो चालीस करोड़ जनता का आशीर्वाद जरूरी है। मैं राम भक्त हूं जो कहता हूं वो पूरा करता हूं धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा ने हमारे उपर विश्वास जताते हुए हमें उम्मीदवार बनाया है। आप सभी से आगरह है की हर जाति धर्म से ऊपर उठकर एक बार अपने भाई ढुल्लू महतो को विजय बनाकर दिल्ली भेजने का काम करें इसके लिए मैं चौबीसों घंटे आप सभी लोगों की सेवा में दरवान के रूप में मौजूद रहुंगा। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय, महावीर पासवान, योगेंद्र यादव, उमेश यादव, श्रीमती सुमन अग्रवाल, राम यादव, अरुण साव, सुनील साहू, अमित साव, अजय शर्मा, दिलीप अडवाणी, पाल सोनी, घनश्याम आनंद, जितेंद्र चंद्रवंशी, अनिल चौहान, श्रवण राम, के अलावा भाजपा के कई अन्य गणमान्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments