September 24, 2023

JHARIA | बकरीद पर्व को लेकर घनुडीह ओपी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकाली गई। जो क्षेत्र के दुर्गापुर मोहल्ला, न्यू दुर्गापुर कालोनी, फतेह पुर, पांडे बेड़ा, मोहरी बांध, लालटेन गंज, भुइयां बस्ती आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस दौरान ओपी प्रभारी श्री सिंह ने क्षेत्र के आम नागरिकों व खास लोगों से मिलकर पर्व के दौरान लोगों को होने वाली समस्यायों से भी अवगत हुए। तथा अथा संभव पुलिसिया मदद की भरोसा भी दिया। इसके अलावा असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए नकेल कसने का भरोसा भी दिया। वहीं क्षेत्र के लोगों ने श्री सिंह के कार्य शैली से खुश होकर भूरी भूरी प्रशंसा किया। मौके पर एएसआई अकलेश कुमार सिंह, एएसआई कुंदन चौरसिया, रामू राम के अलावे कई सहयोगी पुलिस कर्मी मौजूद थे।

हमें डोनेट करने के लिए, नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *