Dhanbad:: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में आज श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी श्रमिक संगठन वोटर अवेयरनेस फोरम की मीटिंग आयोजित कर यह सुनिश्चित करें कि सभी श्रमिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल है।

यदि किसी श्रमिक का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो अनुमंडल पदाधिकारी या संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी अथवा अंचल अधिकारी से संपर्क कर उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते है। उपायुक्त ने कहा कि मतदान के दिन कोई भी श्रमिक मतदान करने से नहीं छुटना चाहिए। मतदान के दिन छुट्टी नहीं है। आयोग भी धनबाद और झरिया में कम मतदान प्रतिशत पर गंभीर है। इसलिए श्रमिकों को जागरूक करें। उन्हें बूथ की जानकारी दे। कोई भी परेशानी होने पर वरीय पदाधिकारी से संपर्क कर उसका समाधान करें।श्रमिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने में श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है। स्वीप एक्टिविटी के तहत श्रमिकों को मतदान करने की शपथ दिलाए, हस्ताक्षर अभियान चलाए और उनको मतदान करने के लिए प्रेरित करे। जिला प्रशासन भी सभी श्रमिकों से लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने की अपील करता है।उपायुक्त ने कहा कि यदि कोई श्रमिक 6 माह से अधिक समय से यहां कार्यरत है तो फॉर्म 6 भरकर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कर सकते है। वोटर हेल्पलाइन एप से भी नाम जुड़ सकता है। बैठक में उपायुक्त माधवी मिश्रा, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, सहायक श्रमायुक्त रंजीत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह सहित असंगठित मजदूर मोर्चा के निताय महतो, भारतीय मजदूर संघ के बलदेव महतो, राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के अवधेश कुमार, उदय शर्मा, आरसीएमएस इंटक के आरएस तिवारी, कोल इंडिया आईटीआई एम्पलाइज एसोसिएशन के राजेंद्र प्रसाद, जनार्दन प्रसाद, झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ के दिलीप कुमार दुबे, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के हराधन रजवार, सीटू के आनंद मॉय पॉल, भारतीय उर्वरक श्रमिक संघ के जयदेव महतो, विष्णु महतो, बीएमएस के प्रभाकर कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास श्रमिक संघ के मकरू महतो, एमपीएल कामगार यूनियन के महेश मंडल, चंदन मंडल, राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के संजीव कुमार तिवारी, कॉल वाटर वेलफेयर यूनियन के हरिशंकर सिंह, बीएमएस के ओम प्रकाश सिंह, भवन निर्माण विभाग के सुखदेव प्रसाद पासवान, गणेश प्रसाद साव, धनबाद कोलियरी कामगार संघ के मुरारी तांती, प्रभात रंजन, हार्ड कोक इंडस्ट्रीज कर्मचारी संघ के पिंकू महतो, ग्रामीण डाक सेवा के बूटा सिंह सहित अन्य श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद थे।


I enjoyed reading this.
I kind of hate that my phone battery is almost gone.
It’s like you read my thoughts! You must really have a smart head resting on your shoulders. Your article has proven useful to me. Thanks for writing this.