LOYABAD : मिलता रहा स्नेह और आशीर्वाद तो बदलेंगे बाघमारा की तस्वीर:सूरज महतो

लोयाबाद: लोयाबाद के 20 नंबर बस्ती में जनशक्त‍ि दल की सभा हुई। सभा से पूर्व दल के सुप्रीमो सूरज महतो का जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर संगठन व श्री महतो के विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों स्थानीय युवाओं ने दल का दामन थाम लिया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि इस बस्ती के लोग राजनीति का गलत शिकार बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि अबतक यहां के निवासि‍यों को केवल वोट बैंक समझा गया। चुनाव समाप्त होते भुला दिए गए। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। श्री महतो ने संगठन से जुड़ने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे बाघमारा में लगातार दल से लोग जुड़ रहे हैं। लोग का यही प्यार में जनता के लिए लड़ने हेतु प्रेरित करता है हिम्मत मिलती है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से लोगों का स्नेह और आशीर्वाद मिलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब पूर विधानसभा क्षेत्र में शांति और सद्भाव की गंगा बहेगी। हर हांथ को काम और युवाओं को रोजगार मिलेगा। मौके पर सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

3 thoughts on “LOYABAD : मिलता रहा स्नेह और आशीर्वाद तो बदलेंगे बाघमारा की तस्वीर:सूरज महतो

  1. Hello bhai! Try qq777bdt.net – best casino in Bangladesh. Free bonus on signup. Open the site and play slots. Enjoy!

  2. Hey everyone! Play at qq777n.com – a new online casino with real money games. First deposit 100%. Open now and win real money. Enjoy the game!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *