झरिया। बस्ताकोला स्थित अंबेडकर चौक पर बुधवार को संविधान रचैता बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 67 वीं पुण्यतिथि को महा परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया। जहा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती सिंह ने कहा कि बाबासाहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा थे। जिन्होंने शोषितों और वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें सादर नमन करती हूं। उन्होंने कहा कि अंबेडकर एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, प्रख्यात न्यायविद थे। जिन्होंने जाति प्रतिबंध, सामाजिक अन्याय को समाज के जड़ से दूर करने का भरसक प्रयास किया और इसमें अपना योगदान दिया। इस दौरान प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बप्पी बाउरी, महामंत्री संतोष रवानी, उपाध्यक्ष रामदेव शर्मा, मंत्री अनित सिंह, ओबीसी अध्यक्ष मंडल कुंदन यादव, रंजीत दास, ईश्वर प्रसाद, आकाश पासवान, विजय चंदवंशी, अफजल अंसारी, चिंटू शर्मा, संजय रवानी, मनोज गोप, पप्पू पासवान, देशराज चौहान, राजू दास, अरुण पासवान, कारु सिंह उपस्थित थे
JHARIA : बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 67 वीं पुण्यतिथि मनाई, सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा थे डॉ भीम राव अंबेडकर-रागिनी सिंह
