‘मंईयां सम्मान यात्रा’ कार्यक्रम | महिलाएं अपने मान–सम्मान के लिए संगठित होकर करें आवाज बुलंद:कल्पना सोरेन

'मंईयां सम्मान यात्रा' कार्यक्रम

'मंईयां सम्मान यात्रा' कार्यक्रम | महिलाएं अपने मान–सम्मान के लिए संगठित होकर करें आवाज बुलंद:कल्पना सोरेन

‘मंईयां सम्मान यात्रा’ कार्यक्रम | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि राज्य की आधी आबादी को सशक्त बनाया जाए। इसी कारण, झारखंड में सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में आदिवासियों पर दर्ज 10 हजार से अधिक केस हटाए गए।

रांची : झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने कहा है कि महिलाएं अपने मान-सम्मान के लिए संगठित होकर आवाज बुलंद करें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि राज्य की आधी आबादी को सशक्त बनाया जाए। इसी कारण, झारखंड में सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में आदिवासियों पर दर्ज 10 हजार से अधिक केस हटाए गए। सीएम का उद्देश्य आदिवासी भाई-बहनों की आवाज को सशक्त करना है और वह इस दिशा में लगातार प्रयासरत हैं।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

वे शनिवार को तमाड़ में आयोजित ‘मंईयां सम्मान यात्रा’ कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान यात्रा के पहले चरण से काफी कुछ सीखने को मिला है। इससे पहले आज भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत की गई। झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बेबी देवी और झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।