कतरास : बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज कतरास पर वर्षा रानी इन दिनों मेहरबान है। दो- तीन दिनों के भीतर हुई मूसलाधार बारिश ने कतरास में जैसे बहार ला दिया है। चहुंओर वर्षा के पानी ने अपना घर बना लिया है। वर्षा के पानी ने जैसे नगर निगम की परत दर परत पोल दी है। यह नजारा आज का नहीं है बल्कि कतरास में जलजमाव की समस्या बहुत पुरानी है।यह अलग बात है कि यहां नगर निगम की स्थापना के बाद भी प्रत्येक वर्ष निगम को मुंह चिढ़ाते रहती है। उसके आला अधिकारी सिर्फ टैक्स वसूली कर कहां खर्चा करें की उनकी भी झोली भरने सिर्फ इसी फिराक में रहते हैं। विडम्बना तो इस बात की है निगम में इंजीनियर, सुपरवाइजर, तकनीशियनों की भरमार है परंतु कतरास राजगंज रोड की जल समस्या का आज तक वे ईलाज नहीं कर पाये है। पचगढ़ी बाजार का यह आलम है न कि थोड़ी सी बारिश हुई नहीं की सड़क पानी में पूरी तरह डूब जाता है। अब तो आलम यह है कि कतरास थाना परिसर भी पूरी तरह जल जमाव से भरा पड़ा रहता है। फरियादी पानी में ही गुजरकर अपनी फरियाद सुनाने जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कतरास के हर गली मुहल्लों का है। सबसे बुरी स्थिति रानी बाजार मुहल्ले की है जहां पूरे राजगंज रोड का पानी समा जाता है। रानी बाजार मैदान भी हमेशा झील में तब्दील हो जाता है और बच्चे मस्ती से अठखेलियां करते रहते हैं।
Related Posts
Katras News: हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ बंगाली समाज मनाया नववर्ष पोइला बोइशाख, कतरास के काली मंदिर में की पूजा-अर्चना
Katras News: बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो हुए शामिल, श्रद्धालुओं में बांटी गई मिठाइयाँ Katras News: धनबाद शहर मंगलवार को बंगाली…
Chitragupt Puja || श्री श्री चित्रगुप्त महापरिवार बाघमारा अंचल के सौजन्य से धूमधाम के साथ किया गया चित्रगुप्त पूजा आयोजन
Chitragupt Puja || श्री श्री चित्रगुप्त महापरिवार बाघमारा अंचल के श्यामडीह में प्रस्तावित मन्दिर एवं विवाह स्थल पर धूमधाम से…
Jallianwala Bagh Massacre Tribute: कतरासगढ़ में श्रद्धांजलि सभा-संगोष्ठी, राहुल सांकृत्यायन की पुण्यतिथि पर दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि
Jallianwala Bagh Massacre Tribute: जनवादी लेखक संघ व भगत सिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में हुआ आयोजन, वक्ताओं ने दी…
