
NICHITPUR | जेईई एडवांस में सफल छात्र को किया सम्मानित तेतुलमारी स्टेशन रोड निवासी जितेन्द्र वर्मा के पुत्र अमन कुमार वार्मा को जेईई एडवांस मे 7359 वां रैंक प्राप्त होने पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने उसे सम्मानित किया। प्राचार्य चितरंजन कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय की संस्कार युक्त शिक्षा अब झलकने लगी है। कहा कि अमन की प्रारंभिक शिक्षा भी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेतुलमारी मे ही हांसिल किया है, उसके पिता आभूषण के कारीगर है, माता गृहणी है। समारोह में आचार्य अशोक कुमार सिंह, विशाल सिन्हा, परमेश्वर झा, रंजना सिंह, निर्मल उपाध्याय, अजीत सिंह, राहुल कुमार सिंह आदि शामिल थे।

instantly relapsed into kindliness and cameto her assistance.ラブドール 通販The others,