Amarnath Yatra : 28 दिनों में 4.4 लाख से अधिक यात्रियों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, 1,771 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था घाटी के लिए रवाना

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) के अधिकारियों ने कहा कि 29 जून को यात्रा शुरू होने के बाद से पिछले 28 दिनों में 4.40 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर के अंदर दर्शन किए। शुक्रवार को 8 हजार से ज्यादा यात्रियों ने मंदिर के अंदर दर्शन किए। शनिवार को 1,771 यात्रियों का एक और जत्था यात्री निवास से सुबह 3:25 बजे दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को दिल्ली में मिल गया नया ठिकाना, बंगला नंबर 5, सुनेहरी बाग रोड होगा राहूल गांधी का नया पता

संसदीय सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पूर्व कांग्रेस प्रमुख को बंगले की पेशकश की गई है और उनकी ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है। राहुल गांधी के सांसद बनने के बाद से उनका निवास 12, तुगलक लेन था। मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पिछले साल लोकसभा से राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद वह घर खाली करना पड़ा था।

वार-पलटवार:शरद पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर किया पलटवार, बोले- कोर्ट ने जिसे तड़ीपार किया, वो आज गृहमंत्री

एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार ने कहा जिस व्यक्ति को निर्वासित किया गया था, वो आज देश का गृह मंत्री है। ऐसे में हमें सोचना चाहिए कि हम किस तरफ जा रहे हैं। वह देश को गलत दिशा में लेकर जा रहे हैं और हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत है। अमित शाह को साल 2010 में सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में दो साल के लिए राज्य से निर्वासित किया गया था। हालांकि बाद में साल 2014 में उन्हें इस मामले से बरी कर दिया गया था।

नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक: माइक बंद होने से नाराज बैठक छोड़कर चली गईं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, नीतीश भी नहीं पहुंचे

नाराज ममता बैठक कक्ष से बाहर आईं और उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक में उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा था। उनका माइक ही बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जब मैंने पूछा कि मुझे बोलने क्यों नहीं दिया जा रहा, बोलने से क्यों रोका जा रहा? यह भेदभाव मेरे साथ क्यों कर रहे हैं? विपक्ष से सिर्फ मैं ही हूं, इसके बाद भी बोलने नहीं दिया जा रहा। ऐसा करना न सिर्फ मेरा बल्कि बंगाल का अपमान है और यह सभी क्षेत्रीय दलों का भी अपमान है।

Paris Olympic 2024: ओपनिंग सेरेमनी के साथ ही ओलंपिक खेलों का हो गया आगाज, रोशनी से जगमगाया एफिल टॉवर

सीन नदी के किनारे कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। ऐतिहासिक इमारतों पर चढ़कर रॉक बैंड ने परफार्मेंस दी जोकि काफी मनमोहक थी। पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल में 117 खिलाड़ी शामिल हैं। सेरेमनी में 78 खिलाड़ी शामिल हुए। भारतीय दल भी कश्ती पर सवार था। दल की फोटो सामने आई।कुछ खिलाड़ी शनिवार को इवेंट होने के कारण इसमें शामिल नहीं हुए, तो कुछ अभी पेरिस नहीं पहुचे हैं।

Jammu-Kashmir : अनंतनाग के पास भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, कई लोगों की जान जाने की खबर

अधिकारियों का कहना है कि जेके03एच-9017 रजिस्ट्रेशन की सूमो कार अनियंत्रित होकर डकसुम के करीब सड़क से नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। कार में एक ही परिवार के 8 लोग सवार थे। यह परिवार किश्तवाड़ से आ रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी मृतक किश्तवाड़ निवासी बताए गए हैं।

सावधान : होटलों में हो रहा है कुत्ते का मांस की सप्लाई, पर्दाफास से कर्नाटक समेत कई शहरों में मचा हड़कंप

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह मांस बाजार में 600 रुपये किलो में बेचा जा रहा था, जबकि मटन की कीमत 800 रुपये प्रति किलो है। हिंदू समर्थक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। कुत्ते का मांस बेचने के लिए राजस्थान से आया था।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की कार्रवाई, भगोड़े कारोबारी विजय माल्या पर भारतीय बाजारों में तीन सालों तक प्रवेश करने पर लगाई रोक

सेबी ने कहा कि माल्या ने अपनी पहचान छिपाकर मैटरहॉर्न वेंचर्स नाम की एफपीआई कंपनी के जरिए निवेश किया, जो भारतीय कंपनियों के शेयरधारकों के हित के खिलाफ था। सेबी के आदेश के अनुसार इस एफपीआई कंपनी का इस्तेमाल हरबर्टसन्स और यूनाइटेड स्पिरिट्स (USL) जैसी शराब कंपनियों के शेयरों में लेन-देन के लिए किया गया। सेबी ने पाया कि मैटरहॉर्न वेंचर्स के पास हरबर्टसन्स के 9.98 प्रतिशत शेयर थे, जो वास्तव में प्रमोटर श्रेणी के थे और पूरी तरह से माल्या द्वारा फंडेड थे।

APJ Abdul Kalam’s 9th Death Anniversary:अखबार बेचने से राष्ट्रपति बनने तक ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की संघर्ष की कहानी

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन संघर्ष, मेहनत और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने अखबार बेचने से लेकर राष्ट्रपति बनने तक का सफर तय किया, जो हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके जीवन से हमें यह सिखने को मिलता है कि अगर हमारे पास दृढ़ संकल्प, मेहनत और सपने हैं, तो हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उनके विचार और उनका जीवन हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा और हमें अपने देश की सेवा करने की दिशा में प्रेरित करेगा।