आसनसोल। आसनसोल नगर निगम अंतर्गत रघुनाथबाटी गाँव में आसनसोल के नामचीन व्यवसायी व विशिष्ट समाजसेवी दिनेश गोराई ने शनिवार को प्रगतिशील बाउरी समाज के बैनर तले एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। जहाँ मौके पर मुख्य रूप से प्रगतिशील बाउरी समाज के अध्यक्ष समीर बाउरी एवं वार्ड संख्या 20 के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष बाप्पा दीगर उपस्थित थे। विशिष्ट समाजसेवी दिनेश गोराई ने कहाँ की राज्य में यदि विकास शान्ति और धार्मिक सौहार्द चाहिए तो तृणमूल कांग्रेस को मतदान करें। आसनसोल लोकसभा से उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को भारी बहुमत से विजय बनावें। उन्होंने कहा भाजपा ने किसी को रोटी और रोजगार नही दिया, जहाँ भी गया सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम किया है। आसनसोल शहर भाईचारा और प्रेम का है। भाजपा ने ऐसा कोई भी काम नही किया है जिसके लिए जनता उन्हें वोट दे। दीदी ने राज्य की महिलाओं को लक्खी भंडार योजना देकर उन्हें सशख़्त बनाया।संवाददाता सम्मेलन में प्रगतिशील बाउरी समाज के अध्यक्ष समीर बाउरी ने कहा राज्य के दबे कुचले और पिछड़ी जातियों को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री दीदी ने सम्मान दिया है। राज्य को अक्सर बाहरी लोगों ने अशांत करने का काम किया है। बाहरी लोग हवाई जहाज से यहाँ आकर देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री को गाली देकर अपमान करतें है। बंगाल की धरती पर रहने वाली एक बंगाली का अपमान कैसे बर्दाश्त कर सकते है। उन्होंने कहाँ भाजपा ने पूरे देश की संपदा को पूंजीपतियों को एक एक कर बेच दिया, अब केंद्र की मोदी सरकार को बंगाल की धरोहर और संपदा पर नज़र है। उन्होंने कहा कुछ विरोधी लोग शत्रुघ्न सिन्हा को बाहरी कहते है, ये दोहरा मापदंड नही चलेगा, प्रधानमंत्री गुजरात से आकर बनारस का बेटा बन जाता है। तो शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय सिनेजगत का स्वाभिमान के साथ गौरव रहा है। जब लोग मोदी को जानते नही थे, तब से शत्रुघ्न सिन्हा सुपरस्टार है। इसीलिए शत्रुघ्न सिन्हा को विजय बनाकर दीदी के हाथों को मजबूत बनायें।
Press Conference : चौमुखी विकास एवं देश में साम्प्रदायिक सौहार्द की बहाली के लिए तृणमूल कांग्रेस को वोट दें- दिनेश गोराई
