Saturday, July 27, 2024
HomeझरियाPress Conference || धनबाद में रहकर पांच सालों तक लगातार जनता की...

Press Conference || धनबाद में रहकर पांच सालों तक लगातार जनता की सेवा करूंगी:अनुपमा सिंह

झरिया: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के प्रदेश कार्यालय जेलगोड़ा में धनबाद के कॉग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह प्रेसवार्ता कर बिजयी प्रत्याशी भाजपा के ढुलू महतो को बधाई देते हुए, उनके पक्ष मे मतदान करने वाले या विरोध में मतदान नही करने वाले लोगों को भी धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा है की अब वह पूरी तरह से धनबाद में रहकर पांच सालों तक लगातार जनता की सेवा करूंगी। जनता के लिए जेलगोड़ा उनका निवास स्थान का दरवाजा 24 घंटे खुला रहेगा। उन्होंने कहा की काफी कम समय मिला, इसी लिए जनता के दिलो में जितना जगह बनाना चाहिए बना नहीं पाई है। उन्होंने कहा है की कॉग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने बेहतर मेहनत किया है। अब बूथ कमिटी को सभी विधानसभा में मजबूत जल्द ही किया जायेगा। अनुपमा सिंह के पति सह बेरमो के विधायक अनूप सिंह ने कहा है की अब अनुपमा सिंह जेलगोड़ा के ही मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएगी। यही उनका निवास स्थान रहेगा। उन्होंने कहा है की ढुलू महतो अपनी राजनीति में सफल रहे। परन्तु भाजपा पूरी तरह विफल रही हैं। खुद अयोध्या में ही भाजपा के प्रत्याशी हार गए। अब केंद्र में सरकार बनने में भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा है की प्रभु श्री राम को कोई नहीं ला सकता है। भगवान तो हम सभी को लाये हैं। हिंदुस्तान में इंडिया गठबंधन का बेहतर प्रदर्शन रहा है। अब भाजपा की सरकार किसी तरह बन भी गई तो काम करना होगा, सिर्फ जुमलों से काम नहीं चलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments