झरिया: विश्व पर्यावरण दिवस पर झरिया रिसोर्स सेंटर के प्रांगण में बीआरसी के अधिकारी, कर्मियों एवं बच्चों ने बुधवार को आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बच्चों ने प्रांगण में कई पौधे लगाए। बी ई ई ओ लीला कुमारी उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण दूषित होने से बच्चों के भविष्य खतरे में है। सभी चारदीवारी वाले विद्यालय में फलदार एवम् छायादार वृक्ष लगाए जायेंगे। सभी विद्यालय में बाल सांसद के पर्यावरण मंत्री को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही गैर सरकारी संस्था के साथ पर्यावरण जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। लीला उपाध्याय ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को रोकने हेतु वृहत पैमाने पर पौधा लगाने की आवश्यकता है। मौके पर बी ई ई ओ लीला उपाध्याय, शिवबलक पासवान, बीपीओ सुनील सिंह, श्यामाकांत झा, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ मनोज सिंह, रिसोर्स शिक्षक अखलाक अहमद, अजय पाल, विजय तिर्की, कृष्णा पांडेय, ब्रजेश पांडेय, अलमास, आलिया, अजफ़र, तजमूल, तलबिया, अयान,अब्दुल हक अर्सी, हुजैफा आदि ने पौधे लगाए।
World Environment Day ।। झरिया रिसोर्स सेंटर के प्रांगण में आम का पौधा लगाकर लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
