रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ माहुरी महिला समिति का सावन महोत्सव

कतरास। राजस्थानी धर्मशाला कतरास में गुरुवार को माहुरी महिला समिति के तत्वावधान में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उदघाटन धनबाद सांसद ढुलू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी ने दीप प्रज्जवलित कर किया. अतिथियों का स्वागत श्रीमती रेणु सेठ ने किया. सावन महोत्सव में महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. अलग-अलग परिधान में महिलाएं सज धज कर सावन महोत्सव में शामिल हुई.राजस्थानी धर्मशाला में आधा दर्जन से अधिक अलग अलग स्टाल लगाए गए.महिलाओं ने जमकर खरीदारी की साथ ही गुपचुप,चाट का भी मजा लिया. मौके पर समिति के अध्यक्ष शिखा गुप्ता, बीनू गुप्ता,शालिनी गुप्ता, नीतू गुप्ता,कविता गुप्ता, अर्चना सेठ, अर्चना सेठ, मनीषा सेठ, पूर्व अध्यक्ष संगीता गुप्ता, सुधा गुप्ता, बाल गोविंद राम गुप्ता, निवार्तमान पार्षद विनायक गुप्ता, मनोज गुप्ता, श्यामाकांत गुप्ता,संजय गुप्ता, बबलू गुप्ता, रौनक गुप्ता, दिलीप गुप्ता, आदि उपस्थित थे.

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp