तेतुलमारी थाना अंतर्गत आज दोपहर लगभग 4:30 बजे ग्राम गण्डुवा, 8 लेन सड़क में सिटी हर्ट होटल के समीप अवैध कोल डिपो की जांच की। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक ने बताया कि जांच के क्रम में उक्त स्थल पर लगभग 200 टन से अधिक स्टॉक किया गया अवैध कोयला बरामद किया गया।