Saraikela News: सोशल मीडिया हैंडल पर इस घटना की जानकारी खुद साझा की चंपाई सोरेन ने
Saraikela News: सरायकेला से भाजपा विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्हें ब्लड प्रेशर और लूज मोशन की समस्या हो रही थी। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी
चंपाई सोरेन ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस घटना की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा:
“स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं की वजह से आज सुबह मुझे टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर आप सभी के बीच वापस आऊंगा।”
स्वास्थ्य स्थिति में सुधार
टीएमएच के डॉक्टरों के अनुसार, चंपाई सोरेन की हालत अब स्थिर है और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
शुभकामनाओं का तांता
चंपाई सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थकों और क्षेत्रीय जनता में चिंता का माहौल था। जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर आई, लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना शुरू कर दी। उनके समर्थकों और राजनीतिक सहयोगियों ने भी जल्द ठीक होने की दुआ की है।