Saturday, July 27, 2024
Homeनई दिल्लीSHARE MARKET : शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 61 अंक चढ़कर 66,084...

SHARE MARKET : शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 61 अंक चढ़कर 66,084  पर हुआ ओपन

NEW DELHI : शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (23 नवंबर) को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 61 अंक चढ़कर 66,084 पर ओपन हुआ। वहीं निफ्टी में भी 17 अंक की बढ़त रही। ये 19,828 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट देखने को मिल रही है।

टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO 6 गुना से ज्यादा सब्‍सक्राइब हुआ
टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO PO पहले ही दिन 6.55 गुना सब्‍सक्राइब हो गया। ये IPO कल यानी बुधवार से पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है। टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ऑटोमोबाइल की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी है। टाटा ग्रुप करीब 19 साल बाद कोई IPO लेकर आ रहा है। इससे पहले साल 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का IPO आया था।

कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹475 से ₹500 तय किया है। रिटेल निवेशक 24 नवंबर तक IPO के लिए अप्लाय कर सकते हैं। 5 दिसंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। टाटा टेक्नोलॉजीज का ग्रे मार्केट प्राइस 70% ऊपर चल रहा है। यानी लिस्टिंग डे पर इसमें 70% की कमाई हो सकती है। 

आज इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी के IPO में निवेश का आखिरी मौका
इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) का IPO में पैसा लगाने का आज आखिरी मौका है। ये IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 21 नवंबर से ओपन हुआ था। 4 दिसंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

कंपनी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹30-₹32 तय किया है। रिटेल निवेशकों मिनिमम एक लॉट यानी 460 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹32 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,720 इन्वेस्ट करने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 5980 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹191,360 खर्च करने होंगे।

कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी बुधवार (22 नवंबर) को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 92 अंक चढ़कर 66,023 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 28 अंक की बढ़त रही। ये 19,811 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट देखने को मिली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments