Shradhanjali: भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता श्री धर्मेंद्र देओल जी का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता श्री धर्मेंद्र देओल जी का निधन

भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता श्री धर्मेंद्र देओल जी का निधन

भारतीय सिनेमा के अमर सुपरस्टार, सदाबहार हीरो और जनता के दिलों पर राज करने वाले महान अभिनेता श्री धर्मेंद्र देओल जी के निधन की दुखद खबर से पूरा देश शोक में डूब गया है।
अपनी बेहतरीन एक्टिंग, सरल स्वभाव और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाले धर्मेंद्र जी ने लगभग छह दशकों तक भारतीय फिल्म उद्योग में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

धर्मेंद्र जी ने भारतीय सिनेमा को “शोले”, “सीता और गीता”, “अनुपमा”, “चुपके चुपके”, “बंधन”, “धर्म वीर”, “यादों की बारात” जैसी अनगिनत सुपरहिट फ़िल्में दीं।
उनकी अदाकारी का दौर न सिर्फ़ एक युग था बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी है।

फिल्म जगत, राजनीतिक हस्तियों, प्रशंसकों और देशभर के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।


वशिष्ठ चौहान द्वारा श्रद्धांजलि

समाजसेवी वशिष्ठ चौहान ने महान अभिनेता श्री धर्मेंद्र देओल जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा—

“धर्मेंद्र जी भारतीय सिनेमा की वह शख्सियत थे जिन्होंने करोड़ों दिलों में अपना स्थान बनाया। उनका जाना भारतीय सिनेमा ही नहीं, हर भारतीय के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

वशिष्ठ चौहान ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना प्रकट की।

श्रद्धांजलि संदेश

भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता
श्री धर्मेंद्र देओल जी
को भावभीनी श्रद्धांजलि।
आपकी अभिनय यात्रा सदैव अमर रहेगी।