
SIJUA | भेलाटांड़ निवासी अनिल सिंह कैंसर बीमारी से पीडित थे। जिन्हें टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 हजार रुपये का चेक पीड़ित को सौंपा। पीड़ित सहित परिजनों ने विधायक मथुरा प्रसाद महतो के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर चंद्रिका सिंह यादव, बाबूनाथ महतो, संजय राय, बसंत महतो, मृतुंजय गोस्वामी, सुकुमार मुखर्जी, आनंद महतो, प्रतोष महतो, अमित कुमार महतो, सुमित महतो, राजेश महतो आदि मौजूद थे.
