Sindri News: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) सिंदरी नगर कमेटी की एक आवश्यक बैठक रंगामाटी सिंदरी में नगर कमेटी अध्यक्ष सविता देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्व सहमति से आगामी 9 जुलाई को मजदूर संगठनों द्वारा प्रस्तावित आम हड़ताल को पूर्ण समर्थन किया गया।
बैठक में एडवा नेत्री रानी मिश्रा ने कहा। केंद्र की भाजपा सरकार ने मजदूरों के कानूनी सुरक्षा कवक्ष 29 श्रम कानून के स्थान पर पूंजीपतियों और कॉर्पोरेटों को लाभ पहुंचाने एवं मजदूरों को गुलाम बनाने वाला चार लेबर कोड (श्रम संहिता) लाकर पूरे मजदूर वर्ग के अस्तित्व पर हमला किया है। विशेष कर महिला कामगारों को मिलने वाले मातृत्व लाभ अधिनियम 1961 की सुविधाओं में भयंकर कटौती की गई है।
अब महिला मजदूरों को मातृत्व लाभ के अंतर्गत मेडिकल बोनस कम से कम 3,500 रुपया को समाप्त कर दिया गया है और कार्य के दौरान 15 -15 मिनट का दो स्तनपान अवकाश जो कानून प्राप्त था।उसे मालिकों के इच्छा पर छोड़ दिया गया है। इसका विरोध पूरे देश में हो रहा है और आगामी 9 जुलाई 2025 का हड़ताल एवं दो घंटे का सड़क जाम ऐतिहासिक रूप से सफल होने जा रहा है। देश भर के मजदूरों के बीच भारी गुस्सा है किसी भी विरोध कार्रवाई में जनवादी महिला समिति का पूरा समर्थन रहेगा।
बैठक में एडवा सिंदरी नगर अध्यक्ष सविता देवी ,नगर सचिव मिठू दास, कोषाध्यक्ष रंजू प्रसाद, सदस्य मृदुला पूईटंडी , सीता देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
