Sindri News: बी आई टी सिंदरी में निषिद्ध पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में निषिद्ध पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजन करने का निर्देश प्राप्त हुआ है l
इसी के तहत आज दिनांक 17 जून को संस्थान के प्रशासनिक भवन के सामने मादक पदार्थों के विरुद्ध मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया , जिसमें संस्थान के कई शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों ने भाग लिया l
इस कार्यक्रम में निदेशक डॉ पंकज राय के साथ कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ एन किस्कू, डॉ आर के वर्मा, डॉ जे एन महतो, डॉ बी एन राय, प्रो पी के शर्मा,प्रो एन पी चौधरी, डॉ आर मुर्मु, डॉ एम के मिश्रा, प्रो एम के भगत, डॉ एस पी मिश्रा, डॉ कोमल कुमारी, डॉ अभिजीत आनंद, प्रो इकबाल शेख, श्री राज कुमार शर्मा आदि ने भाग लिया l
