Sindri News: बहुजन महानायक कांशीराम जी का 92वां जन्म प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया

Sindri News

Sindri News

Sindri News: धनबाद जिले के सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के रोड़ाबांध में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जिला इकाई के तत्वावधान में बामसेफ, डीएस-4 और बसपा के संस्थापक बहुजन महानायक मान्यवर कांशीराम साहब जी का 92वां जन्म प्रकाश उत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

कार्यक्रम का आयोजन एवं मुख्य अतिथियों का संबोधन

इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुजन समाज पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष माननीय अभय कुमार जी ने की, जबकि संचालन का दायित्व सिंदरी विधानसभा के महासचिव माननीय सुभाष बाउरी जी ने निभाया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के झारखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं जोन प्रभारी माननीय सुबल दास साहब थे।

मुख्य अतिथि सुबल दास साहब ने अपने संबोधन में कहा कि मान्यवर कांशीराम जी आधुनिक भारत के सामाजिक परिवर्तन के अंतिम स्तंभों में से एक थे। उन्होंने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए बहुजन समाज को प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि महज 108 साल का इतिहास पढ़कर कांशीराम जी ने बहुजनों के हाथ में राजनीति की मास्टर चाबी सौंप दी और सिखाया कि राजनीति साध्य नहीं, बल्कि साधन है व्यवस्था परिवर्तन के लिए

संविधान की रक्षा के लिए बसपा का मजबूत संकल्प

धनबाद जिला अध्यक्ष अभय कुमार जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में मनुवादी विचारधारा संविधान को खत्म कर मनुस्मृति लागू करना चाहती है। लेकिन बहुजन समाज पार्टी ऐसा कभी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि देश में दलितों, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते शोषण, अत्याचार और अपराधों को रोकने का एकमात्र उपाय यह है कि बसपा को केंद्र और राज्यों में सत्ता में लाया जाए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि बसपा सुप्रीमो बहन मायावती को देश की प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकजुट होकर अपने वोट की ताकत दिखानी होगी

प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस मौके पर धनबाद के जिला प्रभारी सुनील रविदास, जिला उपाध्यक्ष गणेश भारती, जिला महासचिव मनोज दास, पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूराम मुर्मू, शिवपूजन राम, भोला पासवान, राम प्रसाद दास, राजकुमार भारती, अशोक कनौजिया, सचिन बाउरी, बुधन राम, राजेश पासवान, शंकर उरांव, संजीत बाउरी, सुमित बाउरी, रामलाल बाउरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

महिलाओं और बच्चों की भी भागीदारी

कार्यक्रम में अनीता बाउरी, प्रतिमा बाउरी, रीना बाउरी, कल्याणी बाउरी सहित कई महिलाएं भी शामिल हुईं। इसके अलावा, बड़ी संख्या में बच्चों की भागीदारी भी देखी गई, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया।

बहुजन आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प

इस उत्सव में सभी ने संकल्प लिया कि वे मान्यवर कांशीराम साहब के दिखाए रास्ते पर चलकर बहुजन समाज को जागरूक और सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत कर कांशीराम साहब के सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी