Sindri News: दिवंगत सीपीएम नेता कामरेड सुबल मल्लिक को कुलुडीह में श्रद्धांजलि अर्पित

सीपीएम नेता कामरेड सुबल मल्लिक को श्रद्धांजलि

सीपीएम नेता कामरेड सुबल मल्लिक को श्रद्धांजलि

Sindri News: 19 मार्च को कुलुडीह में दिवंगत सीपीएम नेता कामरेड सुबल मल्लिक को श्रद्धांजलि दी गई। यह आयोजन उनके पैतृक गांव कुलुडीह में किया गया, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

सीपीएम नेता कामरेड संतोष कुमार महतो ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि सुबल मल्लिक एक प्रख्यात शिक्षक, किसान और मजदूर नेता थे। उन्होंने जीवनभर मजदूरों और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके निधन से पार्टी और सामाजिक आंदोलन को गहरा आघात पहुंचा है।

सीपीएम के सिंदरी बलियापुर लोकल कमिटी के सचिव विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि सुबल मल्लिक कम्युनिस्ट आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए पार्टी के सभी साथी मिलकर संघर्ष जारी रखेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में शामिल नेता

इस अवसर पर सीपीएम के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार महतो, विकास कुमार ठाकुर, सूर्य कुमार सिंह, निताई रवानी, नोमनी कांत पाल, सुबल दास, पूजा कुमारी, राहुल मल्लिक और शिबू राय समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कामरेड सुबल मल्लिक का संघर्ष और योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।