Sindri News || पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर माकपा नेता विकास कुमार ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह के निधन से देश की धर्मनिरपेक्ष ताकत और गंगा जमुनी तहजीब को गहरा धक्का लगा है। डॉ. सिंह ने भारत की एकता, अखंडता और साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
शोक व्यक्त करने वालों में सीपीएम के गौतम प्रसाद, जनवादी महिला समिति की सिंदरी नगर अध्यक्ष रानी मिश्रा, डीवाईएफआई के मोहम्मद शमीम, अनिल शर्मा, ज्ञान विज्ञान समिति के मुकेश कुमार शामिल हैं।