
SINDRI | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सिन्दरी नगर भाजपा के द्वारा सिन्दरी के तीनों वार्ड में योग दिवस मनाया गया। इस योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन सिन्दरी नगर भाजपा के अध्यक्ष अरबिंद पाठक के नेतृत्व में किया गया । अरबिंद पाठक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के आग्रह पर पूरे विश्व ने भारत की योग परम्परा को अपनाकर भारत का गौरव बढाने का कार्य किया है। इस योग कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिन्दरी नगर भाजपा के अध्यक्ष अरबिंद पाठक, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकास बाउरी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रंजना शर्मा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अरविंद सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष सुशांत महतो आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे
