DHANBAD : ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष हुए जनता से रूबरू, रांगाटांड़ के लोगों ने सुनाई पीड़ा

हेमंत सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लोगों को मिले ऑन द स्पॉट लाभ: संतोष सिंह

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

धनबाद: रविवार 26 नवंबर को कांग्रेस नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह की अध्यक्षता में धनबाद विधानसभा क्षेत्र, वार्ड नंबर 20 रांगाटांड़ में “कांग्रेस का हाथ-आपके साथ” आपकी योजना आपकी सरकार-आपके द्वार का आयोजन किया गया, जिसमें मूल रूप से झारखंड सरकार की जनकल्याण योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया। जिलाध्यक्ष के पहुंचने पर स्थानिय लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर जिलाध्यक्ष ने निदान करने का सब को भरोसा दिया। संतोष सिंह ने कहा कि कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व र्निदेशानुसार झारखंड सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी होनी चाहिए, ताकि योजना का लाभ जनता को ऑन द स्पॉट मिल सके। संतोष सिंह ने कहा की मोदी सरकार झूठ और फरेब की सरकार है, जो जनता को सिर्फ बरगलाने का काम कर रही है। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जस की तस मुंह बाए खड़ी है। हम सभी कांग्रेस जन जनता के बीच जाएंगे और केंद्र सरकार की झूठ के पुलिंदे को सबको बताएंगे और आगामी चुनाव में भाजपा को हराएंगे। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, दिलीप मिश्रा, योगेन्द्र सिंह योगी, मृत्युंजय सिंह, अरविंद कुमार सैनी, मासूम खान, दीपू, परमेश्वर कुशवाहा, विक्रांत कुमार सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

One thought on “DHANBAD : ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष हुए जनता से रूबरू, रांगाटांड़ के लोगों ने सुनाई पीड़ा

  1. Вызвать нарколога на дом стоит не только при длительном запое. Поводом для обращения может быть сильное похмелье, резкое ухудшение самочувствия после алкоголя, абстинентный синдром, тревога, бессонница, нарушение поведения, отказ от еды и воды, признаки отравления или риск осложнений со стороны сердечно-сосудистой системы. Если человек уже несколько лет употребляет спиртное регулярно, лечение алкоголизма лучше начинать с консультации специалиста, а не с самостоятельного подбора препаратов. Даже пивной алкоголизм или подростковый возраст зависимости разрушает здоровье и требует вмешательства клинического нарколога. Специалист поедет к дому, чтобы помочь справиться с проблемой на месте.
    Исследовать вопрос подробнее – https://narkolog-na-dom-moskva13-1.ru

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *