State Politics | चंपाई सोरेन कैबिनेट में जल्द शामिल हो सकते हैं वैद्यनाथ राम और इरफान अंसारी

रांची: ऐसा भी कयास लगाया जा रहा है कि कृषि मंत्री बादल को भी बदलने की तैयारी है। उनकी जगह दीपिका पांडेय सिंह मंत्री बन सकती हैं।JMM के लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम और कांग्रेस के जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी की चंपाई सोरेन कैबिनेट में जल्द एंट्री हो सकती है। दोनों को मंत्री बनाने पर औपचारिक सहमति मंगलवार को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर की बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा Birsa Munda Central Jail में हुई मुलाकात में बनने की बात कही जा रही है। ऐसा भी कयास लगाया जा रहा है कि कृषि मंत्री बादल को भी बदलने की तैयारी है। उनकी जगह दीपिका पांडेय सिंह मंत्री बन सकती हैं। बता दें कि कांग्रेस कोटे से आलमगीर के इस्तीफे के बाद डॉ इरफान का मंत्री बनना पहले से तय था। 12वें मंत्री को लेकर कांग्रेस और झामुमो के बीच दावा होता रहा है। विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में झामुमो की ओर से वैद्यनाथ राम के नाम पर औपचारिक सहमति बन गई है।