Sunita Williams Return: अंतरिक्ष में 9 महीने से फंसीं सुनीता विलियम्स की वापसी तय, 19 मार्च को लौटेंगी धरती पर

Sunita Williams Return: अंतरिक्ष में पिछले नौ महीने से अधिक समय से फंसीं भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की वापसी की पुष्टि हो गई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने घोषणा की है कि सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर 18 मार्च की शाम को पृथ्वी पर लौटेंगे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

नासा के अनुसार, क्रू-10 का समुद्री स्पलैशडाउन मंगलवार शाम लगभग 5:57 बजे (भारतीय समयानुसार 19 मार्च को सुबह 3:30 बजे) होगा। इससे पहले उनकी वापसी के लिए बुधवार की तारीख तय की गई थी, लेकिन मौसम की अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए इसे पहले कर दिया गया है।

नासा करेगा वापसी का लाइव टेलीकास्ट

नासा ने बताया कि वह स्पेसएक्स क्रू-9 की आईएसएस से धरती पर वापसी का लाइव प्रसारण करेगा। यह कार्यक्रम 17 मार्च की रात 10:45 बजे (भारतीय समयानुसार 18 मार्च की सुबह 8:30 बजे) शुरू होगा। इसकी शुरुआत ड्रैगन अंतरिक्ष यान के हैच क्लोजर की तैयारियों से होगी।

सुनीता विलियम्स के साथ कौन लौट रहा है?

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के साथ, निक हेग और रोस्कोस्मोस कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी ड्रैगन कैप्सूल में सवार होकर धरती पर लौटेंगे।

कैसे फंसीं सुनीता विलियम्स?

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जून 2024 में बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष मिशन पर गए थे। यह मिशन महज सात दिनों का था, लेकिन अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी के कारण उनकी वापसी लगातार टलती रही। इस दौरान उनकी सेहत को लेकर भी चिंताएं जताई जा रही थीं, लेकिन अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और सुरक्षित धरती पर लौटने के लिए तैयार हैं।

घर वापसी का रास्ता कैसे खुला?

रविवार को स्पेसएक्स का क्रू-10 अंतरिक्ष यान इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचा। इसके बाद भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स की घर वापसी का रास्ता साफ हो गया।

सुनीता विलियम्स की यह वापसी न केवल अंतरिक्ष मिशन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि उनकी दृढ़ता और हिम्मत का भी प्रतीक है। दुनिया भर के वैज्ञानिक और उनके प्रशंसक उनके सुरक्षित लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।