विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस | सामाजिक संस्था यूथ कॉन्सेप्ट और ग्रीन लाइफ के नेतृत्व में किया वृक्षारोपण

झरिया। रविवार को झरिया की सामाजिक संस्था यूथ कॉन्सेप्ट और ग्रीन लाइफ के नेतृत्व में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर थाना रोड के समीप स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। इस दौरान कई नन्हे-मुन्हे बच्चों ने भी पौधारोपण किया। साथ ही लगाए गए पौधों की संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर उपस्थित शिक्षक सरफराज इकबाल व अधिवक्ता रेहान जिया ने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी कितनी अनमोल है और इसे संरक्षित करने के लिए क्या-क्या कदम उठाने चाहिए। कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व गोलबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहा है। हर देश की सरकारें इससे निपटने के लिए उपाय में लगी है। हमारा शहर झरिया भी खनन क्षेत्र होने की वजह से प्रदूषण की मार झेल रहा है। हम सिर्फ सरकार और प्रशासन के भरोसे नहीं रह सकते। प्रदूषण को कम करना हमारा भी कर्तव्य बनता है। हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते पर खुद से व आसपास के क्षेत्रों में पौधरोपण कर अपने आसपास फैले प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान ग्रीन लाइफ संयोजक डॉ मनोज सिंह, यूथ कॉन्सेप्ट संयोजक अखलाक अहमद, सरफराज इकबाल, रेहान जिया, साहिल रजा, अब्दुल हक अर्शी, मोहम्मद, अहमद, असद, मो ताहा आदि मौजूद थे।