World Environment Day Awareness: वृहद पौधा रोपण से उत्पन्न करें कार्बन क्रेडिट – उपायुक्त

वृहद पौधा रोपण से उत्पन्न करें कार्बन क्रेडिट - उपायुक्त

वृहद पौधा रोपण से उत्पन्न करें कार्बन क्रेडिट - उपायुक्त

World Environment Day Awareness: कार्बन क्रेडिट उत्पन्न करने के लिए वृहद पौधारोपण करें। इसकी शुरुआत धनबाद नगर निगम एवं आईआईटी आईएसएम कुछ योजनाएं लेकर कर सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक से सड़क बनाएं। भरावक्षेत्र वाली भुमि (लैंडफिल साइट) को पार्क या अर्बन फॉरेस्ट्री में विकसित करें।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

उपरोक्त बातें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धनबाद नगर निगम एवं आईआईटी आईएसएम के डिपार्मेंट ऑफ एनवायरमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वारा स्वच्छ हवा के लिए नवाचार पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही।

उपायुक्त ने कहा कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। धनबाद जिले में पानी की समस्या है। इसे दूर करने के लिए जल संरक्षण की योजनाएं भी शुरू होनी चाहिए। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कुछ ठोस करने की जरूरत है। आईआईटी आईएसएम इसके लिए सक्षम है। संस्थान के विशेषज्ञ एवं छात्रों में कुछ नया करने का जुनून है। पर्यावरण अनुकूल नवाचार की दिशा में कदम बढ़ाएं। जिला पशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

उपायुक्त ने कहा कि वायु प्रदूषण कम करने की दिशा में जिला प्रशासन का ध्यान केंद्रित रहेगा। शहरी क्षेत्र में लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया जाएगा। पौधारोपण और जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा ने कहा कि नगर निगम ने प्रदूषण रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। प्लास्टिक के उपयोग की रोकथाम के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। वायु गुणवत्ता में सुधार करने का प्रयास जारी है।

उन्होंने बताया कि जिले में पांच अमृत पार्क का विकास किया है। सड़कों पर पानी का छिड़काव हो रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में सुधार हुआ है। लोगों को सुखा एवं गीला कचरा घरों में ही अलग करने का अनुरोध किया है। शहर से अतिक्रमण हटाने का भी प्रयास जारी है। खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाई है।

कार्यक्रम को आईआईटी आईएसएम के प्रोफेसर आलोक सिन्हा, डॉ. सुरेश पांडियन एलुमलाई, प्रोफेसर मृत्युंजय कुमार सिंह, आईआईटी गुवाहाटी के प्रोफेसर शरद गोखले, आईआईटी खड़गपुर के प्रोफेसर आदित्य कुमार पात्रा तथा असार के श्री मुन्ना झा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने जिले में वायु प्रदूषण कम करने, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए अपने-अपने सुझाव व्यक्त किए।

अपने संबोधन से पूर्व उपायुक्त तथा मंचासीन अतिथियों ने “टिकाऊ खनन के माध्यम से वायु गुणवत्ता में सुधार” (इंप्रूविंग एयर क्वालिटी थ्रू सस्टेनेबल माइनिंग) नामक पुस्तक का विमोचन किया।

मौके पर निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, अपर नगर आयुक्त श्री कमलेश्वर नारायण, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रसून कौशिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।