Sunday, September 8, 2024
Homeझरियायूथ कॉन्सेप्ट का मिशन 10 हजार पौधारोपण अभियान जारी, सिंदरी रोड में...

यूथ कॉन्सेप्ट का मिशन 10 हजार पौधारोपण अभियान जारी, सिंदरी रोड में लगाये गए पौधे

Dhanbad | झरिया की सामाजिक संस्था यूथ कॉन्सेप्ट द्वारा पर्यवारण संरक्षण के लिए चलाये जा रहे अभियान इस मॉनसून 10 हजार पौधारोपण कार्यक्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को संस्था ने झरिया-सिंदरी मुख्यमार्ग पर नीचे कुल्हि से लेकर इंदिरा चौक तक सड़क किनारे स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। साथ ही सभी पौधों को जाली से घेरा भी गया है ताकि इनका संरक्षण भी किया जा सके। यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद ने बताया कि झरिया सहित पूरे कोयलांचल का पर्यवारण पूरी तरह से दूषित हो गया है। इसके बावजूद इसमें सुधार के लिए किसी ने ईमानदारी पूर्वक पहल नहीं कि है। ऐसे में अब आम लोगों को ही पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आना होगा। हमलोगों द्वारा इस मॉनसून झरिया व आसपास के क्षेत्रों में 10 हजार पौधे लगाने व उनका संरक्षण करने का बीड़ा उठाया गया है। इसी कड़ी में हर दिन विभिन्न स्थानों पर छोटे छोटे कार्यक्रम आयोजित कर पौधे लगाने के साथ साथ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि लगाए गए पौधों को सींच कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में उन्हें पेड़ बनाया जाए ताकि झरिया के पर्यावरण में सुधार आ सके। इस मुहिम में अब यहां की जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है लोग खुद से हमसे संपर्क कर अपने घर व दुकानों के आसपास पौधारोपण कर रहे हैं साथ ही उस पौधे का संरक्षण करने का वादा भी कर रहे हैं। शनिवार के पौधारोपण कार्यक्रम में जियाउल रहमान, मिहिर दत्त, सुहेल चौधरी, अंसार अली खान, मोहम्मद मंटू, डियर, बबलू शाह, वसीम रजा, मो समीर, बाबर शेख, अमन, मो सज्जाद, राहुल वर्मा, हदिय, हिंज आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें..

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023