बता दें कि शनिवार को कुसुंडा एरिया एपीएम वेद प्रकाश, पीएम अतुल शर्मा, जीकेकेसी पीओ बीके झा, मैनेजर दिलीप कुमार, गोंदुडीह ओपी प्रभारी कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ कुसुंडा एरिया सीआइएसएफ की टीम बैद्यनाथ झा व बीसीसीएल की इंटरनल सिक्युरिटी टीम के सत्यनारायण यादव, असिस्टेंट पीएम अभिषेक कुमार बसेरिया चार नंबर गोफ की भराई कराने पहुंचे और धरना पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग पुनर्वास की मांग पूरी हुए बिना धरना से उठने को तैयार नही हुए. कुसुंडा एपीएम वेद प्रकाश व जीकेकेसी प्रबंधन ने धरना पर बैठे लोगों को समझाने के लिए स्थानीय चुनचुन यादव,अजय यादव, बिनोद यादव सहित अन्य लोगों को भेजा.