27वां श्री भादो अमावस्या महोत्सव 2025 : कतरास में तीन दिवसीय भक्ति-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी धूम

कतरास में तीन दिवसीय भक्ति-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी धूम

27वां श्री भादो अमावस्या महोत्सव 2025 को प्रेसवार्ता

समिति के संयोजक भगवती प्रसाद सोनी ने महोत्सव से जुड़ी विस्तृत दी जानकारी

श्री रानी सती दादी जी मंदिर प्रांगण में प्रेसवार्ता, अध्यक्ष डॉ. वीएन चौधरी ने बताई मंदिर की भव्यता

27वां श्री भादो अमावस्या महोत्सव 2025 : कतरास स्थित श्री रानी सती दादी जी मंदिर प्रांगण में आगामी 27वां भादो अमावस्या महोत्सव 2025 को लेकर एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें समिति के संयोजक भगवती प्रसाद सोनी ने महोत्सव से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। वहीं समिति के समित‍ि के अध्‍यक्ष डॉ विश्‍वनाथ चौधरी ने मंदिर की भव्यता के बारे में बताया। प्रेसवार्ता का संचालन सुशील चौधरी ने किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

तीन दिवसीय आयोजन की महोत्सव

महोत्सव 21 अगस्त से 23 अगस्त तक बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ संमपन्न होगा।

पहला दिन (21 अगस्त, गुरुवार) प्रातः 9 बजे से कलश, निरंजन सह शोभायात्रा निकाली जाएगी। अपराह्न 4 बजे दादी जी की अखंड ज्योति के जन्मोत्सव का आयोजन होगा। शाम 4:30 बजे से भव्य भजन संध्या होगी।

दूसरा दिन (22 अगस्त, शुक्रवार) सुबह 9 बजे से मंगल पाठ, संध्या 6:30 बजे से भजन संध्या और रात 7 बजे से रात्रि जागरण का आयोजन होगा।

तीसरा दिन (23 अगस्त, शनिवार) प्रातः 4 बजे मंगल पाठ और पूर्णाहुति पाठ संपन्न होगा। इसके बाद प्रातः 8 बजे महाभोज का आयोजन किया जाएगा। शाम 6:30 बजे से भजन संध्या और रात 7 बजे से विशेष रात्रि जागरण कार्यक्रम होगा।

भजन गायक करेंगे विशेष प्रस्तुति

भक्ति रस से ओत-प्रोत इस महोत्सव में देश के कई प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से भक्तिमय माहौल बनाएंगे। इनमें संगीता यादव (प्रयागराज), पदम सिंह (जयपुर), डॉ. संजय शर्मा (जयपुर), ऋतु श्रीवास्तव और दिनेश मंगला (हिसार) प्रमुख हैं।

आयोजन समिति की भूमिका

प्रेस वार्ता में डॉ वीएन चौधरी, पूर्व पार्षद हरिप्रसाद अग्रवाल, श्रवन खेतान,अधिवक्ता डीएन चौधरी, भगवती सोनी संयोजक, राजकुमार अग्रवाल मधु, प्रमोद अग्रवाल, सुशील चौधरी, दीपक अग्रवाल, राजकुमार चौधरी, अमित चौधरी, अरुण तुल्सयान, अरुण नारनौली बजरंग अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, शुभम राजगढ़िया, रोहित शर्मा, अरुण चौधरी, हर्ष अग्रवाल, अंकित चौधरी, कृष डंगाईच, अशोक अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल,आदि मौजूद थे.

27वां श्री भादो अमावस्या महोत्सव 2025 : श्रद्धालुओं में उत्साह

आयोजन समिति ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं का मानना है कि भादो अमावस्या पर दादी जी की पूजा-अर्चना से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है।