मुंबई । 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर, तो नीना गुप्ता बेस्ट को एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। शुक्रवार को नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कारों की घोषणा की गई। वहीं नित्या मेनन और मानसी पारेख ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। ऊंचाई के लिए सूरज बडज़ात्या को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया। मलयालम फिल्म अट्टम ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता। कंतारा ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म (संपूर्ण मनोरंजन) का पुरस्कार जीता। ब्रह्मास्त्र ने सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स फिल्म का पुरस्कार जीता। कंतारा के लिए ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। उन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया था। नीना गुप्ता ने ऊंचाई के लिए सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। अरिजीत सिंह ने ब्रह्मास्त्र के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार जीता। ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम ने सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार जीता। एआर रहमान ने पोन्नियिन सेलवन 2 के लिए सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड म्यूजिक का पुरस्कार जीता। आनंद कृष्णमूर्ति ने पोन्नियिन सेलवन के लिए बेस्ट साउंड डिजाइन का पुरस्कार भी जीता। मनोज बाजपेयी की फिल्म गुलमोहर को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला।
Related Posts
Mere Husband Ki Biwi || रोमांस और कॉमेडी का शानदार मिश्रण: ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 21 फरवरी 2025 को होगी रिलीज
Mere Husband Ki Biwi || बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, और दीपशिखा देशमुख एक बार फिर…
Happy Birthday Mamta Kulkarni: 90 के दशक में काफी पॉपुलर रही एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अचानक क्यों बन गई जोगन?
नयी दिल्ली : ममता कुलकर्णी एक हिंदी, तमिल फिल्म अभिनेत्री हैं जिनका जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई, महाराष्ट्र (भारत)…
Babita’s 76th Birthday: नामी खानदान में जन्मीं बबीता के लिए फिल्मों में आना बेहद आसान रहा, लेकिन फिल्मों से ज्यादा कपूर खानदान की बहू की चर्चा रही खूब
नयी दिल्ली : 60-70 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस बबीता कपूर (Babita Kapur) आज 76 साल की हो चुकी हैं।…