Govindpur: धनबाद महिला थाना में मंगलवार को फरार एक प्रेमी जोड़ा सरेंडर कर दिया। दोनों का प्रेम प्रसंग पूर्व से ही चल रहा था। विगत 9 जुलाई को प्रेमी जोड़ा धनबाद से चोरी चुपके भाग गए थे। 9 जुलाई को ही वर्धमान के छंद मस्तीका मंदिर में शादी के बंधन में बंध गए। इसके पश्चात इसके बाद प्रेमी जोड़ा ने पश्चिम बंगाल के वर्तमान कोर्ट में कोर्ट मैरिज कर लिया। और आज दोनो ने धनबाद महिला थाने में सरेंडर कर दिया है । दोनो प्रेमी जोड़ा बालिक है। बता दे कि दोनों के फरार होने के बाद लड़की के माता और पिता के लिखित शिकायत पर सरायढेला थाने में दिया और पुलिस से कराई की मांग कर रहे थे। इधर लड़की के माता-पिता लड़की की खोजबीन के लिए लगातार प्रयास कर रही था । वही बेटी ने विवाह रचा ली, इस विवाह से लड़की के माता और पिता नाराज है,वही लड़के का घर वाले मान गए और बेटे ने फैसला ले लिया है इस पर कोई आपत्ति नहीं वही महिला थाना की पुलिस दोनो परिवार को समझने के प्रयास में है फिलहाल दोनों को सरायढेला थाना भेज दिया गया है।
धनबाद से फरार प्रेमी युगल ने शादी कर धनबाद महिला थाना में किया सरेंडर
