बाघमारा के डुमरा गेस्ट हाउस में बाघमारा प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी की बैठक में जनसंवाद यात्रा की सफलता पर चर्चा

Dhanbad: गुरूवार 1 अगस्त को बाघमारा स्थित डूमरा गेस्ट हाउस में बाघमारा प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी की बैठक अध्यक्ष बलराम महतो के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को धनबाद में होने वाली जन संवाद यात्रा की सफलता पूर्वक संपन्न कराने सहित आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बाघमारा प्रखण्ड से शंखनाद किया गया। धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि कहा मै झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी हूँ इस राज्य को बनाने के लिए जेल गया हूँ मै विरासत के बल पर नही हिरासत से राजनीति में आया हूँ। कांग्रेस संगठन मजबूत करने का काम कर रहा हूॅ आलोचना से बिचलित नही होता हूँ, मुझे और काम करने की शक्ती मिलती है । जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस मे व्यक्ति की राजनीति नही करता कांग्रेस की राजनीति करता हूँ। कांग्रेस के प्रमंडल स्तरीय जन जन सभा,और धनबाद में जनसंवाद यात्रा करने का निर्देश दिया गया। जिसकी तिथि जल्द घोषित होगी । सभी विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन होगा। विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार व झारखंड आंदोलन के सेनानियों से भी मिलने को कहा गया। प्रबुद्धजनों से एक मुलाकात, अपनों के साथ कार्यक्रम भी करने का टास्क दिया गया है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा संगठन से उपर कोई नही है संगठन है तभी विधायक और सांसद है। उन्होने कहा बाघमारा में इस बार आतंक राज समाप्त होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस कार्यकताओ की पार्टी है बाघमारा के कार्यकताओ में काफी उर्जा है। इस बार हम चुनाव जरूर जितेगें। विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और धारदार बनाने की जरूरत है। विधानसभा क्षेत्र में चुनावी यात्रा, जनसभा, जनसंवाद जैसे कार्यक्रम कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का कार्य करें साथी झारखंड में सरकार को रिपीट करवाने का काम करें। बैठक में मुख्य रूप धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सह बाघमारा के प्रभारी श्री राजेश्वर सिंह यादव, योगेन्द्र सिंह योगी,लगनदेव यादव, जावेद रजा, इंदल यादव माधव सिंह,दयाल महतो, राजेश राम दुर्गा रवानी, रविंद्र नाथ पांडेय,धनेशवर ठाकुर,पिंटू पांडेय, पंकज वर्मा, श्याम जी सिंह ,आलम अंसारी, अब्दुल शमद, ओम प्रकाश कुंवर, संजय यादव, राम रत्न मंडल, सच्चिदानंद यादव, अंजुम राय, जितेंद्र सिंह, अजय महतो, बिनोद रवानी, विक्की साव, राजीव कुमार रवानी, अजय पासवान, उपेंद्र दास, सुदेश दास, बलराम रवानी,डाक्टर बिलोप मिस्र, बबलू पांडेय, बुददेव महतो, अनिल यादव, संतोष रजवार, अजय महतो, सहित अन्य मौजूद थे।