जयंती पर याद किए गए शहीद शक्तिनाथ महतो, सैंकड़ों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कतरास: शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती पैतृक गांव तेतुलमुड़ी, कर्मस्थल तेतुलमारी के बैजकाटांड तथा समाधि स्थल टाटा सिजुआ बारह नंबर में शुक्रवार को मनाई गई। शहीद की पत्नी सूची देवी ने शक्ति की प्रतिमा को दूध से नहलाया व धूप-दीप से पूजा अर्चना की। शहीद पुत्र मनोज कुमार महतो ने लाल-हरा मैत्री संघ का झंडोत्तोलन किया। शक्ति शिक्षण संस्थान की बच्चियों ने शहीदी गीत प्रस्तुत किया। शक्ति के आदमकद प्रतिमा पर स्वजनों के अलावा पूर्व विधायक सह कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहीद के भतीजा निवर्तमान पार्षद धर्मेंद्र महतो, भाई सुरेश महतो, जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा उर्फ पल्टू, झामुमो नेता पवन महतो, बसंत महतो, सुमित महतो, झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के सुप्रीमो जयराम महतो, रामेश्वर महतो, सुखदेव विद्रोही, मृत्युंजय सिंह, राजेश गुप्ता आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। दूसरी तरफ तेतुलमारी शक्ति चौक पर झारखंड के वीर सपूत क्रांतीदूत शहीद शक्ति नाथ महतो का 76 वां जयंती शहीद शक्ति नाथ महतो चौक तेतुलमारी मे धूम धाम से मनाया गया। सर्व प्रथम उनकी पत्नी सुची देवी एवं पुत्री अंजना देवी ने दुध एवं गंगा जल से प्रतिमा को नहला कर पुरे विधी विधान के साथ पुजा पाठ कर फुल माला अर्पित कर श्रंधाजलि अर्पित किया। उसके पश्चात उपस्थित समाजसेवी, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं आम लोगों ने फुल माला चढ़ा श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान इपटा के कलाकारो द्वारा श्रधाजलि गीत गा कर उपस्थित लोगों का आंखे नम कर दीया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बाघमारा एसडिपिओ आंनद ज्योति मिंज ने सभा को सम्बोधित करतें हुए शहीद शक्ति नाथ महतो के जीवनी पर प्रकाश डालतें हुए कहा की महज 29 वर्ष के आयु मे ही उन्होने गुण्डे माफिया सुदखोर महाजन से लडाई लडी तथा गरीब किसान मजदुर छात्र नौजवान शोषित पिडित के लिए जो काम किया है वो हमेशा झारखंड के इतिहास मे याद किया जायेगा। शहीद शक्ति नाथ महतो का जीवन संघर्ष पूर्ण रहा।आज के युवा पिढ़ी को उनके बताये हुवे रास्ते एवं बिचारो पर चलने की जरुरत है तभी हम बेहतर झारखंड का निर्माण कर सकते हैं। तभी हमारी सच्ची श्रधाजलि होगी कार्यक्रम में जेबीकेएसएस के केन्द्रिय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन जिला सचिव मननु आलम, राष्ट्रिय जनता दल के रोहित यादव,मासस के केन्द्रिय महासचिव हलधर महतो, छोटु सिंह, मुकेश सिंह, रामानुज प्रसाद, दीपनारायण सिंह, नकुल महतो, जिला परिषद सदस्य इसराफिल पूर्व जिला सचिव पवन महतो जी, मुकेश सिंह जी, बिदेश दां, रतिलाल टुडू, पंकज सिंह, सबाना परवीन, सुनिल चांदना, राजेन्द्र प्रसाद महतो मुखिया जी संतोष महतो, शुशिल सिंह, नीलकंठ रवानी, लखन लाल महतो, दीपक महतो, कार्यक्रम का अध्यक्षता रोहित यादव एवं मनोज कुमार महतो ने संचालन किया