
BAGHMARA | झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा गुरूवार को खानूडीह पंचायत के अंतर्गत खानूडीह आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह, बाल मजदूरी बाल तस्करी एवं बाल यौन शोषण रोक पर ग्रामीण महिलाओं के बीच बैठक रखी गई बैठक में उपस्थित सभी महिलाओ ने बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का शपथ लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के फील्ड कोर्डिनेटर मोहन रजक ने बाल विवाह अधिनियम, बाल श्रम अधिनियम, यौनिक हिंसा से संबंधित जानकारी दियाबैठक में मुख्य रूप से सेविका सोनिया देवी, सहायिका उमा देवी, साहिया निशा देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, शांति देवी, कौशल्या देवी आदि महिलाओं ने भाग लिया।
