ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष छापामारी दल ने विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की
मधुबन कांड: 9 जनवरी 2025 को धर्माबांध ओपी और मधुबन थाना अंतर्गत गोलीबारी, बमबारी, आगजनी और पत्थरबाजी की घटनाओं के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर 14 जनवरी 2025 को धनबाद के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष छापामारी दल ने विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की। इस दौरान 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और घटना में इस्तेमाल अवैध हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए।
घटनाओं में संलिप्तता और कबूलनामे
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान 9 जनवरी को क्रमशः मधुबन थाना कांड संख्या 01/25, 02/25, और 03/25 में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इनके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
बरामदगी
अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने निम्नलिखित सामग्री बरामद की:
- 7.65 mm का देशी पिस्टल
- 7.65 mm की 05 जिंदा गोलियां
- एक जिंदा सूतली बम
हथियार और विस्फोटक सामग्री की बरामदगी मुख्य अभियुक्त कारु यादव उर्फ देवेंद्र यादव और उनके सहयोगियों वीरेंद्र यादव उर्फ बिलु और राम लखन महतो उर्फ राम महतो की निशानदेही पर की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची
- महेश कर्मकार (उम्र 41 वर्ष) – निवासी: धर्माबांध बस्ती, थाना: मधुबन
- रवि विश्वकर्मा (उम्र 26 वर्ष) – निवासी: बोदरा, खरखरी, थाना: मधुबन
- अजय पासवान उर्फ धनंजय पासवान (उम्र 36 वर्ष) – निवासी: सेनीडीह बस्ती, थाना: मधुबन
- राम लखन महतो उर्फ राम महतो (उम्र 35 वर्ष) – निवासी: बदोरा, थाना: मधुबन
- शशि कुमार पासवान – निवासी: कोठीटांड, गोमिया, जिला: बोकारो
- अधिक यादव (उम्र 38 वर्ष) – निवासी: अलीगंज, थाना: चंद्रदिप, जिला: जमुई
- वीरेंद्र यादव उर्फ बिलु (उम्र 42 वर्ष) – निवासी: आशा कोठी खटाल, थाना: मधुबन
नए मामले दर्ज
मधुबन थाना में कांड संख्या 09/25 के तहत आरोपियों के खिलाफ धारा 25(1-b) a/26/35 आर्म्स एक्ट और 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार अभियुक्तों को 14 जनवरी 2025 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस मामले की तह तक जाने और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी रखे हुए है।