Dhanbad News: अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Dhanbad News: जोगता थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने श्याम बाजार स्थित सीआईएसएफ कैम्प के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रौशन कुमार उर्फ रौशन भारती (उम्र लगभग 28 वर्ष), पिता – रामचंद भुइयाँ, निवासी – सिजुआ 10 नंबर मोड़, थाना – जोगता, जिला – धनबाद के रूप में हुई है।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सअनि संतोष कुमार भगत एवं सशस्त्र बल के आरक्षी सोहन यादव और मोहम्मद आशीफ अली के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नया श्याम बाजार की ओर से आ रही एक TVS अपाची मोटरसाइकिल (पंजीयन संख्या JH10CX 6099) पर सवार दो लोगों को रुकने का संकेत दिया गया। पुलिस संकेत को नजरअंदाज करते हुए दोनों व्यक्ति बाइक घुमाकर भागने लगे। तेजी में बाइक असंतुलित होकर गिर गई, जिसके बाद दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे।

सशस्त्र बल की तत्परता से पीछा कर एक व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे और संकरी गलियों का लाभ उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार युवक ने अपने फरार साथी का नाम नागेश पासवान, पिता – खीरू पासवान, निवासी – टाटा सिजुआ 01 नंबर, थाना – जोगता, जिला – धनबाद बताया।
तलाशी के दौरान रौशन कुमार की कमर में बाईं ओर जीन्स के सहारे छुपा कर रखा गया एक देशी पिस्टल बरामद किया गया। पिस्टल की मैगजीन से दो जिंदा कारतूस भी मिले। आरोपी वाहन और हथियार के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने बरामद हथियार, कारतूस और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।