Topchanchi News: झारखंड आंदोलनकारियों को मिले स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा: सदानंद महतो

झारखंड आंदोलनकारियों को मिले स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा

झारखंड आंदोलनकारियों को मिले स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा

Topchanchi News: तोपचांची के मानगो चौक गोमो रोड स्थित स्वर्गीय भवानी प्रसाद महतो के 15 पुण्यतिथि मनाई गई।स्वर्गीय भवानी महतो झारखंड, आंदोलनकारी आजसू पार्टी के संस्थापक सदस्य थे।उन्होंने आजसू पार्टी व झारखंड आंदोलन का नेतृत्व प्रमुख रूप से किया था. वह बड़े ही सरल स्वभाव के थे.आंदोलन के दौरान कई बार जेल हुआ, कई बार उनपर मुकदमे आजसू पार्टी व राज्य के लिए उन पर हुऐ थे। दर्जनों सामाजिक कार्य उनके समय पर हुए हैं।आज सर्वप्रथम उनके धर्मपत्नी तारा देवी ने माल्यार्पण किया। उसके बाद बारी-बारी से पार्टी के नेता, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व श्रद्धांजलि दी.

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस अवसर पर आजसू नेता सदानंद महतो ने कहा कि झारखंड प्रदेश में आंदोलनकारी अभी भी अपेक्षा के दंझझेल रहा है।आंदोलनकारी को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा मिलना चाहिए. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी , रामचंद्र ठाकुर,बिंदेश्वरी प्रसाद , महतो, प्रमोद चौरसिया,नरेश महतो,रिंकू महतो,योगेश महतो सुनील महतो ,गिरधारी महतो रूदनी देवी,धनंजय महतो,मुकेश महतो,सैंकी गुप्ता आदि काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।