Dhanbad News: झरिया चार नंबर में अवैध वसूली की शिकायत पर संघ के संरक्षक दिलीप सिंह व प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुशवाहा का दौरा

संघ के संरक्षक दिलीप सिंह व प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुशवाहा का दौरा

संघ के संरक्षक दिलीप सिंह व प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुशवाहा का दौरा

Dhanbad News: झारखंड ई-रिक्शा टोटो संघ के संरक्षक दिलीप सिंह ने झरिया चार नंबर दौरा किया।झरिया मंडल के द्वारा संरक्षक एवम प्रदेश प्रवक्ता जी को अंगवस्त्र एवम माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

यह दौरा हाल ही में टोटो चालकों के साथ हो रही अवैध वसूली की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनज़र किया गया।चालकों ने बताया कि झरिया में स्थाई पार्किंग एक भी नही विगत कई वर्षो से इसकी मांग संघ के माध्यम से किया जा रहा है।जाम का मुख्य कारण निजी वाहन है परन्तु फाईन टोटो चालक से लिया जाता है। जबरन अवैध वसूली की जाती है। दिलीप सिंह के साथ प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुशवाहा, संघ के झरिया मंडल अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, झरिया मंडल सचिव आजाद राम अन्य पदाधिकारीगण भी मौके पर उपस्थित थे।

संघ के प्रतिनिधियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायज़ा लिया और इसे लेकर झरिया थानाध्यक्ष से दूरभाष पर बात किए थानाध्यक्ष शशी रंजन कुमार ने थाने पर आ कर अपना पक्ष रखने को कहे संघ को संघ ने थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।और संघ ने टोटो चालकों का समस्याओ का समाधान करने के लिए आग्रह किया थानाध्यक्ष महोदय ने कहा की बहुत जल्द स्थाई पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चत कराएगी जिला प्रशासन। साथ ही अवैध असूली करने वाले की चिह्नित कर करवाई की जाएगी।

साथ ही संघ के दो पदाधिकारीगण को झरिया थाना शान्ति समिति में रखा जा रहा है आज से जो की यातायात सुगम बनाने एवम संघ एवम प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने में मुख्य भुमिका निभाने का काम करेगे। झरिया पुलिस सदैव टोटो चालकों की सुरक्षा के लिए तत्पर है।

संघ के संरक्षक एवम प्रदेश प्रवक्ता ने कहा की टोटो चालकों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाएगा। मौके पर मुख्य रूप से सोहेब खान,मंजित वर्मा, सुनिल वर्मा, टिक्कू कुमार, रंजीत कुमार, सुरज वर्णवाल, विवेक कुमार, पीयूष पाठक, विजय कुमार, मोहम्मद इजाज,अरूण कुमार वर्मा, मोहम्मद सदाम अंसारी, शेखर, के साथ-साथ सभी चालक गण उपस्थित रहें।