Dhanbad News: ओल्ड एज होम में बुजुर्गों ने किया योग, युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

ओल्ड एज होम में बुजुर्गों ने किया योग

ओल्ड एज होम में बुजुर्गों ने किया योग

Dhanbad News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेते हुए योगाअभ्यास किया। आश्रम में आश्रित सारे वृद्धजनों ने योग प्रशिक्षक अमर जीत पासवान के नेतृत्व में विभिन्न योग और प्राणायाम के माध्यम से मानसिक और शारीरिक संतुलन का अभ्यास किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

आश्रम के वृद्ध सीताराम चौधरी ने कहा योग ने उन्हें स्वस्थ और सक्रिय रहने में मदद की है। आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने कहा आश्रम के अशोक कुमार सीताराम चौधरी समेत अन्य नित्य सुबह योगा अभ्यास करते हैं और साथ ही आश्रम के अन्य वृद्धजनों को योगा सिखाते हैं और नित्य दिन करने के लिए प्रेरित करते हैं, योगा से उनकी ढलती उम्र में काफी फायदा हुआ है, मैं समस्त नवयुवकों को अपने जीवन में योग को नियमित रूप से आत्मसात करने की अपील करता हूं।

योगाअभ्यास में आश्रम के कोषाध्यक्ष प्रशांत वर्मा, विमला देवी, सीताराम चौधरी, जमाल अंसारी, रूपा देवी, ललिता देवी, नेहा, शांति, बाबू जान सोरेन, शांति देवी,शिवानी देवी, लक्ष्मण सिंह, उदेश कुमार दीक्षित, संतोषी देवी, मीना देवी, चंपा,बाला देवी, जानू मंडल, कमली देवी, रूपा देवी, चूंकि देवी, नूरजहां नजन परवीन, शुभम कुमार, शांति देवी, अशोक गागर, सोहन दास, दीप्ति देवी, दीपक कुमार, सरकार दा, चक्रवर्ती सरकार, पूनम देवी, छवि भंडारी, फिरोज अंसारी समेत अन्य थे।