Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया कला भवन का निरीक्षण

उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया कला भवन का निरीक्षण

उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया कला भवन का निरीक्षण

Dhanbad News: खिलाड़ियों एवं कलाकारों को बेहतर सुविधाएं एवं प्रोत्साहन देने की दिशा में किया जाएगा कार्य- उपायुक्त

Dhanbad News: जिला में खेल-कूद एवं कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने लुबी सर्कुलर रोड स्थित कला भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने कलाभवन स्थित इंडोर स्टेडियम, मल्टी जिम, ओपन थिएटर, कार्यालय कक्ष समेत पूरे परिसर का निरीक्षण किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस दौरान उपायुक्त ने कला भवन के रख रखाव, स्टाफ की प्रतिनियुक्ति, कार्यक्रम हेतु बुकिंग की जानकारी, आय-व्यय, साफ-सफाई समेत विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला के खिलाड़ियों एवं कलाकारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं प्रोत्साहन हेतु इस भवन का निर्माण किया गया था। इसी उद्देश्य को सफल करने की दिशा में आगे कार्य किया जाएगा। जिसके लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी, जिसका फायदा जिला वासियों को मिलेगा।

इस दौरान निदेशक डीआरडीबी सह विशेष कार्य पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आलोक कुमार मिश्रा, केयर टेकर मौजूद रहें।